जीविका परियोजना महिलाओं को करवा रही रोजगार, महिला सशक्तिकरण को मिल रहा बढ़ावा - डीडीसी

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी की उपस्थिति रही.

मधेपुरा. जिले में समेकित बाल विकास सेवा के अंतर्गत बच्चों के लिए जीविका दीदी द्वारा निर्मित पोशाक वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अनिल बसाक, जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मीना कुमारी, समेकित बाल विकास परियोजना डीपीओ सीमा कुमारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक सदर बैद्यनाथ साहू ने पवित्र दीप को प्रज्ज्वलित कर किया गया. उप विकास आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जीविका परियोजना के द्वारा महिलाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराया जा रहा हैं, जिससे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है. जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक नील कमल चौधरी की उपस्थिति रही. इस अवसर पर जानकारी दी गई कि वितरित की गई पोशाकें, जीविका दीदियों द्वारा तैयार की गई हैं, सिलाई का कार्य जिला के सभी प्रखंड में संचालित किया जा रहा है. इसके अंतर्गत सात सौ दीदियां काम कर रहीं है. अधिकारियों के द्वारा बच्चों को अपने हाथों पोशाक को प्रदान किया गया, जिससे बच्चे प्रफ्फुलित हुये. इस कार्यक्रम विभागीय पदाधिकारी, आंगनवाड़ी सेविका एवं सहायिका, अभिभावक, स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जिला से संदीप कुमार, प्रबंधक गैर कृषि, प्रबंधक संचार पद्माकर मिश्र, राज किशोर कुमार, युवा पेशेवर कृषि, शिव कुमार साह एवं अभिषेक कुमार, जीविकोपार्जन विशेषग्य, परमानंद कुमार, पूनम कुमारी, दिनेश कुमार कंचन कुमारी, रिंकू कुमारी, राजेश कुमार प्रगति जीविका संकुल स्तरीय संघ की अध्यक्ष फूल कुमारी, मानिकपुर पंचायत मुखिया अदिति रानी उपस्थित रहे. उपस्थित अधिकारीयों जीविका के इस पहल की सराहना करते हुए इसे बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं महिला आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >