Madhepura news : बाइक की ठोकर से महिला की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रजनी पंचायत के मिलिक रोड में पोखर के पास सोमवार को बाइक की ठोकर से एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी है

मुरलीगंज. मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रजनी पंचायत के मिलिक रोड में पोखर के पास सोमवार को बाइक की ठोकर से एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गयी है. बताया गया कि बाइक की ठोकर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां मौजूद डॉ प्रफुल्ल कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं बाइक सवार दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. सूचना पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. मृत महिला की पहचान रजनी पंचायत के वार्ड 15 निवासी अर्जुन दास की 55 वर्षीय पत्नी तेतरी देवी के रूप में की गयी है. महिला के पुत्र राकेश दास ने बताया कि तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की ठोकर लगने से उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. वही बाइक सवार रजनी पंचायत के वार्ड 16 के शत्रुघ्न कुमार व नवीन कुमार है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आवेदन प्राप्त होने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >