Weather पारा पहुंचा 42 के पार, लोग हलकान

महिलाएं व युवती अपने चेहरे को साड़ी अथवा दुपट्टे से बांधकर आवश्यक कार्य निपटाने के लिए सड़कों पर निकल रही है. अप्रैल महीने में ही गर्मी की ऐसी हालत देख लोग मई व जून महीने की गर्मी के बारे में सोंचकर परेशान हो रहे हैं.

प्रतिनिधि,मधेपुरा

गर्मी लगातार बढ़ती ही जा रही है. जिससे लोग सहित पशु-पक्षी सब हलकान हो रहे हैं. अब सुबह छह बजते ही धूप काफी जलन देने लग रही है. जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, धूप और भी अधिक तीखी होती जाती है. शुक्रवार को जिले का अधिकतम पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया. लोगों का कहना है कि बीते 20 से 25 वर्षों में तापमान इतना अधिक कभी नहीं बढ़ा था. कड़ी धूप के अलावा हवाओं के झोंकों के साथ उड़ती धूल से राहगीर खासकर दो पहिया वाहन चलाने वाले लोग काफी परेशान हो रहे हैं.

छाते के सहारे बाजार निकले भाई-बहन

लोग हेलमेट, गमछा आदि से धूप व धूल से अपना बचाव करते हैं, लेकिन वह भी तुरंत ही तप जा रहा है. महिलाएं व युवती अपने चेहरे को साड़ी अथवा दुपट्टे से बांधकर आवश्यक कार्य निपटाने के लिए सड़कों पर निकल रही है. अप्रैल महीने में ही गर्मी की ऐसी हालत देख लोग मई व जून महीने की गर्मी के बारे में सोंचकर परेशान हो रहे हैं.

मौसम विभाग ने एक पखवारे तक जिले में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताया है. गर्मी के साथ हो रही आर्द्रता भी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है. मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि आने वाले दिनों में आंधी तूफान की स्थिति आने पर उच्च तापमान से राहत मिलने के आसार हैं. लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री तक ऊपर रहेगा. इधर गर्मी बढ़ने के साथ ही जिले में बिजली की खपत काफी बढ़ गई है. गर्मी बढ़ने के साथ ही विभाग कटौती करने लगा है. विभाग का तर्क है कि अत्यधिक खपत बढ़ने से बिजली काटनी पड़ रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >