वार्ड सदस्यों ने प्रशिक्षण का किया बहिष्कार

वार्ड सदस्यों ने प्रशिक्षण का किया बहिष्कार

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

प्रखंड कार्यालय के सभागार में वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. गुरुवार को दिग्धी, बेलो, भतखोड़ा पंचायत के वार्ड सदस्यों का प्रशिक्षण था. व्यवस्था नहीं रहने के कारण वार्ड सदस्यों ने प्रशिक्षण का बहिष्कार कर दिया. बताया गया कि प्रशिक्षण के निर्धारित समय के लगभग डेढ़ घंटे बाद तक प्रशिक्षक नहीं पहुंचे. प्रशिक्षण केंद्र में गर्मी व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के अभाव के कारण वार्ड सदस्य माला सिंह बेहोश हो गयी. प्रशिक्षण व्यवस्था से असंतुष्ट वार्ड सदस्यों को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजकुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि शुक्रवार से सभी व्यवस्था ठीक हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >