मधेपुरा : वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद मो इसरार अहमद के पिता एवं पूर्व वार्ड पार्षद मो निसार अहमद के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है. उनके निधन की जानकारी मिलने के बाद विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग उनके आवास पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की.
लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की. इस दौरान लोगों ने मो निसार अहमद के सामाजिक सरोकार और जनसेवा से जुड़े कार्यों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
सामाजिक कार्यों को किया याद
शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने कहा कि मो निसार अहमद ने सामाजिक और जनसेवा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभायी. उनके निधन से क्षेत्र ने एक सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि को खो दिया है.
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में अधिवक्ता मो वसीम उद्दीन, मो इसराइल, मो अशफाक हाजी, डॉ. परवेज आलम, पूर्व मुख्य पार्षद डॉ. विशाल कुमार बबलू, पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, पूर्व पार्षद मुकेश कुमार, सिंहेश्वर के प्रखंड प्रमुख मो. इस्तियाक आलम, मो. अनवारूल हक, अधिवक्ता मो. दाऊद, मो. शमशाद उर्फ सामू, मो. अशफाक आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.
शोक संवेदना के मुख्य बिंदु
- पूर्व वार्ड पार्षद मो निसार अहमद का निधन.
- वार्ड पार्षद मो इसरार अहमद के पिता थे मो निसार अहमद.
- आवास पहुंचकर लोगों ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की.
- दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
- लोगों ने उनके सामाजिक और जनसेवा के कार्यों को याद किया.
