पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के सम्मान में जिलाधिकारी का विशेष बधाई संदेश, "मतदान बने युवाओं का उत्सव "

पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के सम्मान में जिलाधिकारी का विशेष बधाई संदेश, "मतदान बने युवाओं का उत्सव "

मधेपुरा. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में छह नवंबर 2025 को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से एक प्रेरणादायी पहल की जा रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने जानकारी दी कि इस वर्ष पहली बार 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूरी करने वाले नव-मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर विशेष बधाई संदेश देकर सम्मानित किया जायेगा. यह संदेश युवाओं में लोकतंत्र के प्रति उत्साह व जिम्मेदारी की भावना को प्रज्वलित करेगा. जिलाधिकारी ने कहा कि “पहला वोट, देश के नाम” के संकल्प के साथ युवा मतदाताओं को लोकतंत्र के इस महापर्व में गर्व से भाग लेना चाहिये. पहली बार वोट देने का अवसर जीवन का महत्वपूर्ण क्षण होता है, जो न केवल व्यक्ति को सशक्त बनाता है, बल्कि राष्ट्र की दिशा भी निर्धारित करता है. उन्होंने जिले के सभी युवा मतदाताओं से अपील की कि वे छह नवंबर को मतदान केंद्र पर उत्साह, उर्जा व जिम्मेदारी के साथ पहुंचें तथा शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं. मेरा पहला वोट, मेरे जिले के गौरव के नाम”, “युवा बदलेगा देश की तकदीर, मतदान से होगी नई तस्वीर”

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >