सड़ा हुआ चावल वितरण करने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

सड़ा हुआ चावल वितरण करने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

मधेपुरा. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भदौल बुधमा लखराज के डीलर मोहम्मद रिजवान आलम पर लाभुकों ने सड़ा हुआ चावल वितरण करने का आरोप लगाया है. लाभुक गजेंद्र यादव ने कहा कि सड़ा हुआ चावल हमलोगों को दिया जाता है. वहीं रिंकू कुमारी ने कहा कि सड़ा हुआ चावल बच्चे खाने के लिए पसंद नहीं करते हैं. बच्चे बीमार पड़ जाते हैं. इधर, डीलर रिजवान आलम ने कहा कि सरकार के द्वारा जो अनाज मिलता है वही वितरित करते हैं. विरोध करने वालों में रीना देवी, चुनचुन देवी, रिंकू देवी, माला देवी, मोहम्मद मोइनुद्दीन, मोहम्मद सलाउद्दीन, उर्मिला देवी, विकास कुमार, मनोज यादव, मोहम्मद सुल्तान, गजेंद्र यादव, प्रभु ऋषि देव आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >