खराब डायवर्सन पर भड़के ग्रामीण, विरोध के बाद रूका पुल तोड़ने का काम

खराब डायवर्सन पर भड़के ग्रामीण, विरोध के बाद रूका पुल तोड़ने का काम

मानक के अनुरूप रास्ता नहीं बनने से फंसे वाहन, पहले डायवर्सन दुरुस्त करने की मांग

मुरलीगंज.

मुरलीगंज-बिहारीगंज मुख्य मार्ग एसएच-91 से रतनपट्टी बस्ती जाने वाली लिंक रोड पर नये पुल निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है. ग्रामीणों के विरोध के बाद संवेदक को पुराने लोहे के पुल को तोड़ने का कार्य बीच में ही रोकना पड़ा. नियमों के अनुसार पुराने पुल को ध्वस्त करने से पहले यातायात सुचारू रखने के लिये वैकल्पिक डायवर्सन तैयार करना अनिवार्य है. हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा बनाया गया डायवर्सन पूरी तरह मानक के विपरीत है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, डायवर्सन में केवल बालू-मिट्टी डाल दी गयी है. इससे वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है एवं कई वाहन फंस भी रहे है. इसके बावजूद संवेदक ने पुल के आगे बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया एवं तोड़ाई शुरू कर दी. शुक्रवार को जब कई गाड़ियां डायवर्सन में फंस गयी, तो ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा. लोगों ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया. ग्रामीणों की मांग है कि डायवर्सन पर पहले ईंट की सोलिंग कर उसे रोड रोलर से दबाया जाय, ताकि छोटे-बड़े सभी वाहन सुरक्षित तरीके से गुजर सके. उनका कहना है कि बिना मजबूत रास्ता बनाए पुल तोड़ना आम लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ है. विरोध को देखते हुए संवेदक ने फिलहाल पुल तोड़ने का कार्य बंद कर दिया है एवं पुराने पुल से ही आवागमन बहाल कर दिया गया है. साथ ही आश्वासन दिया है कि डायवर्सन को दुरुस्त करने के बाद ही आगे का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >