25 हजार का इनामी शातिर आलोक सहयोगी के साथ गिरफ्तार

25 हजार का इनामी शातिर आलोक सहयोगी के साथ गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मधेपुरा

पुलिस ने 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी आलोक कुमार को उसके सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया. इस बाबत एसपी संदीप सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि गत तीन जनवरी को जिला मुख्यालय के पास चंद्रिका स्कूल के समीप मनीष कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान पर आलोक सहित 10 अपराधियों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया गया था. अपर पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम में एसटीएफ व जिला पुलिस के जवान तथा तकनीकी शाखा के कर्मी को शामिल किया गया.टीम ने आलोक के सहयोगी मो जाहिद को भी गिरफ्तार किया है. आलोक कुमार के अपराधी इतिहास को देखते हुए जिला स्तर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था.

गिरफ्तार करने वाली टीम को किया जायेगा पुरस्कृत

एसपी ने बताया कि शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने वाली टीम के सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >