वैभव हत्याकांड : चार अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

वैभव हत्याकांड : चार अभियुक्तों ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

चौसा.प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अरजपुर पश्चिमी पंचायत के गरैया टोला वार्ड नंबर 14 में पुलिया निर्माण विवाद को लेकर भटगामा वार्ड नंबर 12 निवासी वैभव कुमार उर्फ नीतीश कुमार को पीट-पीटकर घायल कर दिया था. मायागंज भागलपुर में इलाज उसकी मौत हो गयी थी. इस संबंध में मृतक वैभव के भाई अनुभव कुमार के बयान के आधार पर चौसा थाना में कांड संख्या 235/25, दिनांक 22/08/2025 को विभिन्न धाराओं (115(2)/126(2)/308(5)/103(1) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें भटगामा निवासी वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि सुशील यादव सह और नौ अन्य नामजद अभियुक्त बनाये गये थे. पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उदाकिशुनगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया. इस टीम में चौसा थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, पुलिस सहायक निरीक्षक विक्रम कुमार, सशस्त्र बल और चौकीदार शामिल थे. विशेष टीम ने कांड में संलिप्त अभियुक्तों के घरों और संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की. न्यायालय से वारंट एवं इश्तेहार भी प्राप्त किये. पुलिस के लगातार दबाव के कारण, इस मामले के चार प्राथमिक अभियुक्तों ने 20 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में सुशील यादव, आकाश यादव, निरंजन यादव- सभी निवासी भटगामा वार्ड नंबर 12, और राहुल कुमार शामिल हैं. इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >