यूवीके कॉलेज में विवि प्रतिनिधि का हुआ सम्मान, निर्विरोध चुने गए शिक्षक प्रतिनिधि, शिक्षा की गुणवत्ता पर हुआ मंथन

Education News : यूवीके कॉलेज, करमा में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अशोक कुमार झा के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान शिव कुमार यादव निर्विरोध शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित हुए, और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा हुई.

Education News : यूवीके कॉलेज, करमा, आलमनगर में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं के.पी. कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा के सम्मान में स्वागत सह सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज समिति के अध्यक्ष एवं एमसीएम के संस्थापक डॉ. अशोक कुमार ने की, जबकि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अमरेन्द्र कुमार झा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ. अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया.

शिव कुमार निर्विरोध बने शिक्षक प्रतिनिधि

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज शिक्षक प्रतिनिधि के निर्वाचन की प्रक्रिया भी सफलतापूर्वक पूरी की गई. इसमें शिव कुमार यादव का नामांकन निर्विरोध रहा और उन्हें सर्वसम्मति से कॉलेज शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित घोषित किया गया. निर्वाचन के बाद उपस्थित शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं.

उच्च शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान के विकास पर हुई चर्चा

समारोह को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ. अशोक कुमार झा, कॉलेज समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार तथा प्राचार्य प्रो. अमरेन्द्र कुमार झा ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की जिम्मेदारी, संस्थान के सर्वांगीण विकास तथा विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के बेहतर समन्वय पर अपने विचार रखे. वक्ताओं ने शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से संस्थान की प्रगति और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया.

सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ समारोह

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन डॉ. शेखर कुमार झा ने किया. अंत में नवनिर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि शिव कुमार यादव ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी अतिथियों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया. समारोह में डॉ. अरुण कुमार, डॉ. सिप्पू कुमार, डॉ. चन्द्रशेखर कुमार, संजीत कुमार झा, राजीव कुमार, डॉ. ललन कुमार झा सहित अनेक शिक्षकों और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. कार्यक्रम सौहार्द, सहयोग और महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ संपन्न हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजकुमार

राजकुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >