इंजीनियरिंग कॉलेज में यूजीईएसी-2026 के प्रथम चरण (राउंड-1) की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न

बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में यूजीईएसी-2026 के प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जानिए कॉलेज की सीटों और दाखिले से जुड़ी पूरी जानकारी।

फोटो -( अटैच है)- परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी

प्रतिनिधि सिंहेश्वर, मधेपुरा.

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा आयोजित यूजीईएसी-2026 के अंतर्गत बीपी मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय में प्रथम चरण की नामांकन एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी. इस चरण में महाविद्यालय की 360 सीटों के विरुद्ध 283 सीटों का आवंटन किया गया. इनमें से 90 प्रतिशत से अधिक आवंटित अभ्यर्थियों ने दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन प्रक्रिया में भाग लिया. महाविद्यालय में इस वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग (कंप्यूटर एप्लीकेशन), कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग एआई एंड एमएल तथा थ्रीडी ऐनिमेशन और ग्राफिक्स पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया संचालित की गई. महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो अरविंद कुमार अमर ने कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल स्मार्ट कक्षाओं, समृद्ध पुस्तकालय, वाई- फाई युक्त परिसर तथा अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करा रहा है. उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष अभियंता, नवाचारी एवं जिम्मेदार नागरिक के रूप में तैयार करना है. नामांकन पदाधिकारी प्रो उत्तम कुमार ने बताया कि इस वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रति विद्यार्थियों की रुचि में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली है. इसका प्रमाण यह है कि जेईई मेन की श्रेष्ठ रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा श्रुति कुमारी ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग शाखा का चयन किया है. उन्होंने कहा कि यह पारंपरिक इंजीनियरिंग शाखाओं के प्रति विद्यार्थियों के बढ़ते विश्वास तथा उज्ज्वल कैरियर संभावनाओं का संकेत है. संयुक्त नामांकन पदाधिकारी डॉ शोभनाथ राय ने बताया कि पूरी नामांकन प्रक्रिया बिहार सरकार एवं बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के दिशा- निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई. अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए अलग- अलग सहायता काउंटर स्थापित किए गए थे. जिससे पूरी प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हुई. बताया कि नामांकन प्रक्रिया को सफल बनाने में दस्तावेज सत्यापन समिति के सदस्य प्रो अखिलेश कुमार, प्रो मुरलीधर प्रसाद, प्रो. मनीष कुमार जायसवाल, प्रो राहुल, प्रो रौशन आनंद, प्रो भवेश नंदन, डॉ एमडी साजिद, डॉ जितेंद्र एवं डॉ शकीला कुमारी सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा. सभी के समन्वित प्रयासों से यूजीईएसी-2026 के प्रथम चरण की नामांकन एवं दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Susant kumar

Published by: Janardan Pandey

सुशांत कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिंहेश्वर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >