एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

बरामद हथियार, कारतूस सहित मोटर साइकिल के साथ थाना लाया गया.

ग्वालपाड़ा

अरार थाना क्षेत्र से एक देशी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस सहित एक मोटर साइकिल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किये जाने की जानकारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने दी.

थानाध्यक्ष के अनुसार शनिवार को थाना में कार्यरत पीटीसी पारस कुमार अपने दल-बल के साथ दीवा गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के चतरा पुल के नीचे कलौतहा वाली सड़क के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे. वाहन चेकिंग के दौरान सामने से एक मोटर साइकिल पर सवार दो युवक आ रहा था जो पुलिस बल को देख कर भागने लगा. जिसे पुलिस बल के द्वारा खदेड़ कर पकड़ा गया. पकड़ाये गये व्यक्ति से नाम पता पूछे जाने पर एक ने अपना नाम आशीष कुमार निवासी परमानंदपुर थाना मुरलीगंज, दूसरे ने अपना नाम छोटू कुमार निवासी वीरगांव थाना अरार बताया. वहीं तलाशी के क्रम में आशीष कुमार के कमर से देशी कट्टा एवं छोटू कुमार के पॉकेट से जिंदा कारतूस बरामद होने की जानकारी दी गयी. गिरफ्तार युवक आशीष कुमार एवं छोटू कुमार को बरामद हथियार, कारतूस सहित मोटर साइकिल के साथ थाना लाया गया. दोनों के खिलाफ सक्षम धारा में मामला दर्ज कर जेल भेजे जाने की जानकारी थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >