कट्टा, दो कारतूस व 24 पुरिया स्मैक दो युवक गिरफ्तार

कट्टा, दो कारतूस व 24 पुरिया स्मैक दो युवक गिरफ्तार

फोटो – मधेपुरा- 05 – गिरफ्तार छोटू, 06 – गिरफ्तार ललन प्रतिनिधि, मुरलीगंज मुरलीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर दो युवक को कट्टा, दो कारतूस व 24 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. वहीं एक अन्य युवक फरार हो गया. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक अवैध हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल हैं. इसी आधार पर पुलिस टीम ने मीरगंज बाइपास पर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. जबकि तीसरा युवक फरार हो गया. गिरफ्तार युवक छोटू कुमार व ललन कुमार मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा वार्ड नंबर 2 का निवासी है. वहीं भागने वाले युवक की पहचान जोरगामा वार्ड दो निवासी भरत राम के रूप में हुई है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >