हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दो युवक गंभीर, आक्रोशित लोगों ने सड़क किया जाम

खेत के बीचों-बीच पोल से लटका विद्युत प्रवाहित 11 हजार हाई टेंशन का तार था. इसके चपेट में आने व करंट लगने से दोनों तड़पने लगा.

आलमनगर, मधेपुरा. नगर पंचायत अंतर्गत बड़ी बगीचा वार्ड संख्या चार में बिजली प्रवाहित हाईटेंशन तार के चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया. बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया. रविवार के दिन करीब नौ बजे की बतायी गयी. घटना को लेकर ग्रामीण व परिजनों ने प्रदर्शन कर पीडब्ल्यूडी सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. वही स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत अंतर्गत बड़ी बगीचा वार्ड चार निवासी लड्डू मेहता का पुत्र सुमन कुमार 22 व निरंजन मेहता का पुत्र अभिषेक कुमार दोनों नहर के पास पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे अपने ट्रेक्टर से रविवार के सुवह करीब नौ बजे खेत जोत रहा था. जहां बहुत दिनों से खेत के बीचों-बीच पोल से लटका विद्युत प्रवाहित 11 हजार हाई टेंशन का तार था. इसके चपेट में आने व करंट लगने से दोनों तड़पने लगा. मौके पर पास के खेत में काम कर रहे लोगों ने देख शोर मचाने लगा. वही शोर की आवाज सुनकर आसपास के पहुंचे ग्रामीणों ने बांस-बल्ला के सहारे उसे अलग किया एवं दोनों युवक को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. इस घटना की खबर सुनते ही घर के परिजनों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत में लटके विद्युत प्रवाहित हाई टेंशन तार के बारे में कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कहा गया, लेकिन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के उदासीनता व लापरवाही के चलते समस्या का समाधान नहीं किया गया और बराबर इस तरह की घटना घटित हो रही है. वही घटना को लेकर परिजन व ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी के विरोध में प्रदर्शन करते हुये करीब चार घंटे पीडब्ल्यूडी मुख्य सड़क को जाम कर आवागमन बाधित कर दिया. जहां थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर परिजन व ग्रामीणों को समझा बुझाकर बड़ी मशक्कत से जाम को तोड़वा कर आवागमन चालू कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >