दो शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

दो शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

शंकरपुर. शंकरपुर थाना क्षेत्र से दो शातिर अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने अभय कुमार सिंह, विजय कुमार यादब, हरेराम कुमार व वैधनाथ कुमार के साथ छापेमारी कर शातिर अपराधी शंकरपुर के राहभीड़ निवासी प्रमोद यादव के पुत्र गुहू कुमार यादव, मौजमा निवासी बद्री यादव के पुत्र आशुतोष कुमार उर्फ छोटू यादव हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. अपराधी गुड्डु के पास से एक कट्टा तथा दो कारतूस व आशुतोष के पास से एक बिंडोलियां व तीन कारतूस बरामद किया है. इस संदर्भ में शंकरपुर थाना कांड संख्या-85/24, दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने बताया कि गुड्डू का अपराधिक इतिहास रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >