चोरी के सात मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार

चोरी के सात मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर

थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथी गेट के समीप पुलिस ने सात मोबाइल, एक बाइक के साथ एक महिला सहित दो चोर को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक बाइक बीआर 43 वाई 9273 पर एक युवक व एक महिला सवार होकर सिंहेश्वर की ओर जा रहा है, जिसके पास ट्रेन में चोरी के कई मोबाइल उसके बैग में है. सूचना पर पुलिस ने हाथी गेट के समीप बाइक चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान बाइक रोककर गाड़ी के कागजात की मांग की, जो चालक दिखाने में असमर्थता जाहिर किया. उसके बाद जब पीठू बैग की जांच की गयी तो बैग से सात मोबाइल बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान युवक ने नाम अर्जुन कुमार, जबकि महिला ने नाम पिंकी देवी बताया. वाहन चेकिंग के दौरान एएसआइ कपीलदेव यादव, एएसआइ देवेंद्र ठाकुर, पुलिस बल सुभाष कुमार, भूपेंद्र कुमार व पूजा कुमारी शामिल थी. थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >