शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

आलमनगर.

पुलिस ने सिंहार पंचायत अंतर्गत तिलकपुर वार्ड एक से 10 लीटर महुआ शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना पर एसआइ प्रेमचंद्र पासवान व पुलिस बल ने सिंहार पंचायत अंतर्गत वार्ड एक निवासी छत्तीस राम व पुत्र चन्द्रकिशोर कुमार के घर से 10 लीटर देसी शराब बरामद किया. बताया गया कि बहुत दिनों से गिरफ्तार पिता व पुत्र देसी शराब की तस्कर कर रहा था. वही थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्कर पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >