किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

शंकरपुर. प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति गोरराहा में मिथिला सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ दरभंगा के सौजन्य से पीवीसीएस किसानों को दक्षता व कौशल संवर्धन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया, जिसका शुभारंभ सोमवार को बीसीओ रमेश कुमार, अध्यक्ष कंचन भारती, उपाध्यक्ष सुचेंद्र प्रसाद यादव, मास्टर ट्रेनर शिव शंकर मेहता, मुखिया प्रतिनिधि सह राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर यादव ने किया. इस दौरान ट्रेनर शिवशंकर मेहता ने बताया कि प्रखंड स्तरीय प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति से सीधे किसान जुड़कर अपने सब्जी का उचित मूल्य प्राप्त कर अच्छे मुनाफे कमा सकेंगे. इसके लिए किसान को पहले समिति का सदस्य बनना होगा, जो किसान इस समिति का सदस्य होंगे. वहीं किसान यहां पर सब्जी बेच पायेंगे. बताया कि समिति से जुड़े किसान को कॉर्पोरेट बैंक से कृषि के लिए आसानी से ऋण मुहैया करवाया जायेगा. साथ ही आम लोगों को यहां से होम डिलीवरी सब्जी भी उपलब्ध करवाया जायेगा. इसके लिए सब्जी लेने वाले व्यक्ति को ऑनलाइन एप के माध्यम से सब्जी का डिमांड करना होगा. साथ ही समिति से जुड़े किसान को खेती का भी समय समय पर गुड़ सिखाया जायेगा. मौके पर महादेव मेहता, रायबहादुर मेहता, भीम महतो, उमेश मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >