लूटकांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, नकदी-बाइक समेत हथियार बरामद

लूटकांड मामले में दो अपराधी गिरफ्तार, नकदी-बाइक समेत हथियार बरामद

मधेपुरा . एएसपी प्रवेंद्र भारती ने शनिवार को प्रेसवार्ता किया. एएसपी ने कहा कि सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गश्ती कर रहे थे. इसी दौरान पटोरी स्थित तहवाला टोला वार्ड संख्या छह में बकरी व्यापारी इटहरी वार्ड एक निवासी मनोज दास के साथ दो अपराधी लूटपाट कर रहा था. ग्रामीणों के सहयोग से एक अपराधी को पकड़ा. पकड़ाये युवक ने नाम पटोरी वार्ड एक निवासी ओमप्रकाश कुमार पिता सुरेंद्र यादव बताया. तलाशी लेने पर लूट पांच हजार रुपये व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया. इस संदर्भ में सिंहेश्वर थाना कांड दर्ज किया गया है. उक्त कांड के प्राथमिक अभियुक्त ओमप्रकाश कुमार के निशानदेही पर घटनास्थल से फरार एक अन्य अपराधी पटोरी वार्ड एक निवासी भूषण कुमार को गिरफ्तार किया. भूषण कुमार व ओमप्रकाश कुमार ने पूछताछ पर एक कट्टा गेहूं के खेत से बरामद किया गया. बताया गया कि छामेपारी दल में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, एसआइ मृत्युंजय कुमार, प्रशिक्षु एसआई उदय कुमार भानु, रविशंकर कुमार, रौशनी सिन्हा आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >