दो भाईयों का जला घर

दो भाईयों का जला घर

उदाकिशुनगंज.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गोपालपुर पंचायत के गोठ बस्ती में शुक्रवार को दो भाईयों का घर जल गया. पीड़ित ने इसकी सूचना सीओ को दी. शनिवार को जांच के लिए राजस्व कर्मचारी पहुंचे. पीड़ित लड्डू भगत व शिव भगत ने बताया कि स्थानीय लोग व अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया.

इस घटना में लड्डू भगत के दो बकरी, एक गाय, ट्रैक्टर, चारा काटने वाली मशीन, मोटर, घर में रखें अनाज, बर्तन, कपड़ा, नकदी जल गया.

इधर, प्रभारी अंचलाधिकारी देवकृष्ण कामत ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को स्थल पर भेजा गया. जांच रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >