दो बाइक में हुई टक्कर, दो जख्मी

दो बाइक में हुई टक्कर, दो जख्मी

मुरलीगंज.

मुरलीगंज-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर बेलदौर नहर के समीप सोमवार को दो बाइक की टक्कर में दोनों के चालक घायल हो गया. घायलों की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के सुखासन निवासी सुनील झा व बिहारीगंज थाना क्षेत्र के फत्तेहपुर निवासी कौशल कुमार के रूप में हुई है. दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 112 नंबर की पुलिस गाड़ी को सूचित किया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुये दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरलीगंज पहुंचाया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार जितेश ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >