पांच बोतल देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

पांच बोतल देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार

प्रतिनिधि, शंकरपुर

पुलिस ने थाना क्षेत्र के कबियाही से त्रिवेणीगंज जाने वाली मुख्य मार्ग पर ईकरहा चौक के समीप रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान अररिया जिला के दो कार सवार युवक को पांच बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है.इस बाबत थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि रविवार के देर रात्रि इकराहा चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान कार सवार पुलिस को देखकर को घुमाने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने कार को रोकर भागने का कारण पूछने और कार की तलाशी ली, तो पांच बोतल देसी शराब बरामद हुआ. पूछताछ करने पर एक युवक अररिया जिला के भरगामा थाना क्षेत्र के खजुरी वार्ड आठ निवासी राजेंद्र साह के पुत्र दीपक साह एवं सुपौल जिला के छातापुर थाना क्षेत्र के हसनपुर निवासी प्रभु साह के पुत्र मनीष कुमार बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >