व्यवसायी गोलीकांड मामले में दो गिरफ्तार

व्यवसायी गोलीकांड मामले में दो गिरफ्तार

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

नगर पंचायत के वार्ड 13 रहिका टोला एनएच 107 के किनारे स्थित भवन निर्माण सामग्री विक्रेता पर करीब दो माह पूर्व जान से मारने की नियत से गोली चलाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर वार्ड सात निवासी अरविंद कुमार व उनके पुत्र अमन कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

गौरतलब हो कि एक जुलाई को बाइक सवार अपराधियों ने नगर पंचायत वार्ड 13 रहिका टोला एनएच 107 सड़क किनारे स्थित अपने दुकान पर बैठे अंकेश कुमार पर जान से मारने की नियत फायरिंग कर फरार हो गया था. इसमें अंकेश को दो गोली लगी थी. घटना का कारण फुफेरे बहनोई गंगापुर वार्ड सात निवासी रविन्द्र यादव से पैसे लेन-देन का मामला सामने आया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >