दिवंगत युवाओं डॉ पंकज कुमार व डॉ मनीष कुमार चौधरी को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत युवाओं डॉ पंकज कुमार व डॉ मनीष कुमार चौधरी को दी श्रद्धांजलि

मधेपुरा. दर्शन परिषद के तत्वावधान में विगत दिनों दिवंगत हुए दो सक्रिय युवा सदस्यों डॉ पंकज कुमार एवं डॉ मनीष कुमार चौधरी के सम्मान में रविवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रो पूनम सिंह ने कहा कि यह जीवन एक रंगमंच की तरह है. यहां लोग आते हैं और अपनी भूमिका निभाकर चले जाते हैं. उपाध्यक्ष प्रो शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि युवा ही हमारे भविष्य हैं. उनको अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए. महासचिव प्रो श्यामल किशोर ने कहा कि दोनों युवा सदस्यों से परिषद को काफी उम्मीदें थी. दोनों के आकस्मिक निधन से जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई संभव नहीं है. इस अवसर पर अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सचिव प्रो किस्मत कुमार सिंह, प्रो नागेन्द्र मिश्र, डॉ विजय कुमार, डॉ सुशील श्रीवास्तव, डॉ हरिश्चंद्र, डॉ विश्वामित्र पांडेय, डॉ ईश्वरचंद, डॉ सुधांशु शेखर, डॉ कीर्ति चौधरी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >