कुमारखंड. प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड स्थित सभा भवन में सोमवार को दिन के 11 बजे से दोपहर एक बजे तक माइक्रो प्लान के तहत गावी जीरो डोज को कम करने को लेकर एएनएम की प्रशिक्षण प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बीएचएम कुमार धनंजय, आशुतोष कुमार मौजूद थे. ट्रेनर आशुतोष कुमार ने कहा पेंटा वन के छूटे हुआ बच्चा जो बचे हुये है. जीरो डोज बच्चे की संख्या को कम करने के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दिया. प्रखंड में 23 प्रतिशत बच्चे बचे हुये है. गावी जीरो डोज का नियमित टीकाकरण कर बच्चों की संख्या को कम करना सुनिश्चित करेंगे. वैसे लड़कियों का सर्वे करने को कहा गया ताकि आगे चलने वाले अभियान में उन्हें सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर वैक्सीन लगाया जा सके. अपने-अपने पोषक क्षेत्र में नियमित टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान में सुधार करने की जानकारी दी गयी. अपने अपने पोषक क्षेत्र में परिवार का चयन करना है, जिन्होंने टीकाकरण सारणी के अनुसार अपने बच्चों का टीकाकरण नहीं करवाया है, उन्हें चिन्हित कर टीका लगाना सुनिश्चित करेंगे. मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय एफएम आशुतोष कुमार, एएनएम निरुपमा कुमारी, मुस्कान कुमारी, लवली कुमारी, रिया कुमारी, मिंटू कुमारी, रेशमी कुमारी, गुंजन भारती, सुषमा कुमारी, रूबी कुमारी, नीतू कुमारी, रिंजु कुमारी, किरण कुमारी, पूजा कुमारी समेत अन्य सेविका प्रशिक्षण में मौजूद थे.
एएनएम को माइक्रो प्लान के तहत गावी के तहद जीरो डोज का प्रशिक्षण

एएनएम को माइक्रो प्लान के तहत गावी के तहद जीरो डोज का प्रशिक्षण
Copied link
अपने-अपने पोषक क्षेत्र में नियमित टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान में सुधार करने की जानकारी दी गयी.