उदाकिशुनगंज में सघन वाहन जांच अभियान, दर्जनों चालकों का ऑनलाइन चालान

उदाकिशुनगंज में पुलिस ने एसएच-91 मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया. यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई और उनके ऑनलाइन चालान काटे गए.

Vehicle Checking: उदाकिशुनगंज (मधेपुरा). थाना पुलिस ने गुरुवार को एसएच-91 मार्ग पर आदर्श थाना गेट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों दोपहिया एवं अन्य वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की. अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, वाहन के आवश्यक कागजात नहीं रखने तथा अन्य यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले चालकों का ऑनलाइन चालान काटा गया.

तीन घंटे तक चला सघन जांच अभियान

पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ को लेकर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. करीब तीन घंटे तक चले अभियान में थाना चौक के चारों ओर पुलिस बल की तैनाती कर आने-जाने वाले प्रत्येक संदिग्ध वाहन की गहन जांच की गई. विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई.

कई चालक रास्ता बदलकर बचने का करते रहे प्रयास

Vehicle Checking: वाहन जांच के दौरान कई चालक पुलिस को देखकर रास्ता बदलते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए बहाने भी बनाए. जांच अभियान के कारण कुछ समय के लिए थाना परिसर के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई. पुलिस ने चारपहिया वाहनों की डिक्की और अंदर की भी तलाशी ली, ताकि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध सामान की पहचान की जा सके.

यातायात नियमों के उल्लंघन पर नहीं मिलेगी ढील

थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि बिना हेलमेट वाहन चलाना और ट्रिपल लोडिंग न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण भी है. ऐसे मामलों में किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि आगे भी नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

स्थानीय लोगों ने अभियान की सराहना की

जांच के दौरान कई वाहन चालकों ने पुलिस से कार्रवाई में राहत देने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने यातायात नियमों का हवाला देते हुए नियमानुसार कार्रवाई जारी रखी. स्थानीय लोगों ने भी अभियान की सराहना करते हुए इसे नियमित रूप से चलाने की मांग की. अभियान में दारोगा राजेश चौधरी के नेतृत्व में धनंजय कुमार, अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कौनैन वशीर

कौनैन वशीर प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. वर्ष 2001 में अमर उजाला से पत्रकारिता की शुरुआत की. अभी उदाकिशनगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >