घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देना जानता है आज का भारत

घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देना जानता है आज का भारत

मधेपुरा. ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर की गयी एयर स्ट्राइक से मधेपुरा में खुशी का माहौल है. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार की देर शाम जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान के समीप अबीर गुलाल लगाकर व आतिशबाजी कर जश्न मनाया. इस दौरान शहर के कई सामाजिक कार्यकर्ता भी इस जश्न शामिल होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाया. अभाविप के विभाग संयोजक सौरभ यादव ने कहा कि भारत सिंदूर उजाड़ने का जवाब दिया है. आज का भारत घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देना जानता है. भारतीय सेना ने आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. आतंकवादी अपनी हरकतों से बाज नहीं आयेगा, तो उनका सुफड़ा साफ कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने आतंकियों के नौ ठिकानों को मिट्टी में मिलाकर यह साफ संदेश दिया है कि आज का भारत घर में घुसकर मुंहतोड़ जवाब देना जानता है. राजू सनातन ने कहा कि पहलगाम के आतंकी हमले में जिस प्रकार बहन-बेटियों का सिंदूर व श्रृंगार छीना गया था, उसका बदला भारत की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया है. इस कार्रवाई से सेना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भविष्य में कोई इस तरह की हिमाकत करेगा, तो ऐसे ही मुंहतोड़ जवाब दिया जायेगा. मौके पर अभाविप के जिला संयोजक नवनीत सम्राट, रंजन यादव, अभाविप के नगर मंत्री अंकित आनंद, दिलीप दिल, अजय, सत्यम, अंशु, राजू सोनी, सुनीत साना, अक्षय सोनू, विक्की विनायक, बालकृष्ण, सुमन, आशीष, सोनू, दिवाकर, अभिषेक कुशवाहा, अभिषेक सोनी, अमित आनंद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >