नशे की हालत में तीन युवक गिरफ्तार

नशे की हालत में तीन युवक गिरफ्तार

कुमारखंड. पुलिस ने नशे की हालत में शनिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवकों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया. जानकारी के अनुसार लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत के चैनपुर गांव में कुछ युवकों के नशे की हालत में होने की सूचना पुलिस को मिली थी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में पुलिस पहुंची एवं कार्रवाई करते हुये अमित कुमार पिता ललित उरांव, रूपेश कुमार पिता मुसहरू उरांव तथा राजकिशोर उरांव पिता शोभा उरांव निवासी मोगलाघाट थाना जदिया जिला सुपौल को हिरासत में लिया. जांच में नशे के सेवन की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >