बद्री मूलो एजुकेशनल सोसाइटी की ओर से तीन दिवसीय टी-20 टूर्नामेंट शुक्रवार से होली क्रॉस के कीड़ा मैदान में शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन हॉली क्राॅस स्कूल की प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी, सचिव डॉ गजेंद्र यादव ने किया. मैच दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी मधेपुरा बनाम संस्कार भारती पब्लिक स्कूल मुरलीगंज के बीच खेला गया. टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए संस्कार भारती पब्लिक स्कूल ने 207 रन बनाया. जवाब में दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी ने सभी विकेट खोकर 185 रन बनाया. संस्कार भारती मुरलीगंज में मैच जीत लिया. मैन ऑफ द मैच कृष्ण को दिया गया. मौके पर मुख्य अतिथि गजेंद्र कुमार, दमयंती शत्रुघ्न एकेडमी के डायरेक्टर विमल किशोर, गौतम, जिला क्रिकेट संघ के जॉइंट सेक्रेटरी व संस्कार भारती स्कूल मुरलीगंज के निदेशक महेश कुमार छोटू आदि मौजूद थे.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.