कट्टा व तीन मोबाइल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

कट्टा व तीन मोबाइल के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

प्रतिनिधि, घैलाढ़ परमानंदपुर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बलुआहा गांव के मोड़ समीप से एक कट्टा दो चाकू, तीन मोबाइल के साथ तीन अपराधियों को पकड़ा है. पकड़े गये अपराधियों में गम्हरिया थाना क्षेत्र के जोगबनी गांव निवासी विजय यादव के पुत्र दिलखुश कुमार, स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार निराला के पुत्र कुंदन कुमार कुणाल व मुकेश मालाकार के पुत्र दिलखुश कुमार है. थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान बलुआहा पुल से बलुआहा गांव समीप मोड़ के पास पुलिस की गाड़ी को देखकर अपराधियों ने टेंपो को लेकर बगल के दरवाजे पर लगा कर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने शक के आधार पर उन्हें दबोच लिया. जांच के दौरान ऑटो में से एक कट्टा, एक खोखा, दो चाकू बरामद किया गया. तीनों अपराधी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया. वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >