शांतिपूर्ण हो रही है तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

शांतिपूर्ण हो रही है तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा

मुरलीगंज .

केपी कॉलेज मुरलीगंज में मंगलवार को स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा दोनों पालियों में शांतिपूर्ण हुई. प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ जवाहर पासवान ने बताया कि स्नातक तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 23 जनवरी से शुरू हुई है. परीक्षा पांच फरवरी तक चलेगी. आरकेजेएलएम खुरहान व यूवीके कड़ामा के विद्यार्थियों का सेंटर केपी महाविद्यालय में है. बताया कि मंगलवार को प्रथम पाली में 487 छात्र उपस्थित हुए, जबकि चार छात्र अनुपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली में 189 छात्र उपस्थित रहे, जबकि दो छात्र अनुपस्थित थे. प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >