गोदाम व घर में चोरों ने की चोरी

गोदाम व घर में चोरों ने की चोरी

मुरलीगंज. मुरलीगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में एनके डिस्ट्रीब्यूटर एंटरप्राइजेज के गोदाम व बलग के घर में चोरों ने चाेरी की. प्रोपराइटर सूरज पंसारी ने कहा कि चोरों ने शटर का लॉक को तोड़कर लगभग एक लाख रुपये का सामान चुरा लिया. वही पड़ोस में ही उसके संबंधी के घर में भी ताला लगा हुआ था. घर वाले इलाज के लिए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज गये थे. पीड़ित राजीव पंसारी की पत्नी नीतू पंसारी ने पुलिस को आवेदन दिया. उन्होंने बताया कि घर का ताला काटकर चोरों ने चोरी की. चोरों ने एक लाख 25 हजार रुपया व चेन चुरा लिया. इधर, थानाध्यक्ष मंजू कुमारी ने कहा कि आवेदन मिला है्. प्राथमिकी दर्ज कर चोरों का पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >