एक घर में चोरों ने की चोरी

एक घर में चोरों ने की चोरी

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना मुख्यालय के नगर परिषद वार्ड संख्या 14 बिरंची टोला स्थित दिवंगत स्वतंत्रता सेनानी शक्ति नाथ पाठक के पुत्र अमरेंद्र कुमार पाठक उर्फ सुमन पाठक के घर में रविवार की रात चोरों ने चोरी की. चोरों ने लाखों के सामान व नकदी की चोरी की. वारदात की रात स्वजन अपने रिस्तेदार के घर शादी समारोह में भाग लेने गए हुए थे. सोमवार को लौटने पर वारदात का पता लगा. वारदात की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की.पुलिस जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >