उदाकिशुनगंज. बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जौतेली पंचायत के रामपुर डेहरू गांव वार्ड नंबर सात में मंगलवार की रात एक घर में चोरी की. गृहस्वामी अकरम अंसारी ने कहा कि सुप्तावस्था में चोरों ने हाथ साफ कर लिया. चोरों ने दो लाख रुपये नकद और अन्य सामान की चोरी कर ली. मामले में अकरम ने बिहारीगंज थाना में चोरी को लेकर आवेदन दिया है. वहीं सूचना पर मंजौरा पुलिस कैंप के प्रभारी मनोज कुमार राम पहुंचे.
चोरों ने एक घर में की चोरी, नकदी व सामान उड़ाया
चोरों ने एक घर में की चोरी, नकदी व सामान उड़ाया
