चौसा.
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चौसा पूर्वी खोखन टोला में एसबीआइ के ग्राहक सेवा केंद्र को चोरों ने निशाना बनाया. घटना के संदर्भ में तुलसीपुर टोला निवासी स्व सिकंदर प्रसाद सुमन की पुत्री ममता कुमारी ने बताया कि 13 मई की संध्या में ग्राहक सेवा केंद्र को बंद कर घर चले गये. 14 मई के सुबह में सूचना मिली की सीएसपी में चोरी हो गयी है. चोरों ने गोदरेज में रखा 1 लाख 94 हजार व काउंटर में रखें 50 हजार रुपया नकदी, लैपटॉप चुरा लिया. बताया कि चोरों ने प्रतिष्ठान में लगे चार सीसीटीवी कैमरा को नीचे की ओर घुमा दिया गया था. एक कैमरा पता नहीं चल पाने से चालू रह गया, जिसमे चोरों द्वारा चोरी करने का सभी वीडीयो उपलब्ध हो गया. वही थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. चोरों का पता लगाया जा रहा है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
