पान दुकान का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा जीरो माइल से आगे नाथ बाबा स्थान के पास गुमटी में चाय -पान की दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर हजारों की समान एवं नकदी रुपये चोरी की है.

फुलौत. चौसा थाना क्षेत्र के भटगामा जीरो माइल से आगे नाथ बाबा स्थान के पास गुमटी में चाय -पान की दुकान को चोरों ने निशाना बनाकर हजारों की समान एवं नकदी रुपये चोरी की है. घटना के संदर्भ में दुकानदार भटगामा निवासी अभिनंदन यादव ने बताया कि वह रात में दुकान बंद करके घर चले आए थे. सुबह दुकान पहुंचने के बाद पता चला कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है. जब दुकान घुसे तो उनके दुकान में कई मूल्यवान सामान गायब था. उनके दुकान के गले में रखे नगदी रुपये भी गायब मिले. उधर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि आवेदन नहीं मिली है. मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >