शिक्षक के साथ किये गये दुर्व्यवहार की शिक्षकों ने की निंदा

शिक्षक के साथ किये गये दुर्व्यवहार की शिक्षकों ने की निंदा

उदाकिशुनगंज. अनुमंडल मुख्यालय स्थित हरिहर साहा कॉलेज के शिक्षकों ने मंगलवार को बैठक कर शिक्षक के साथ किये गये दुर्व्यवहार की भर्त्सना की. बैठक में हरिहर साहा कॉलेज के शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की एमएड परीक्षा के दौरान वीक्षक ड्यूटी कर रहे शिक्षक के साथ छात्र द्वारा किये गये दुर्व्यवहार की निंदा की. प्रधानाचार्य प्रकोष्ठ में प्रोफेसर इंचार्ज डॉ सुमन कुमार झा की अध्यक्षता में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने सुरक्षा पर चिंता व्यक्त करते हुए शिक्षक के साथ अभद्रता पर निंदा प्रस्ताव पारित किया. प्रधानाचार्य डॉ सुमन कुमार झा ने कहा कि यह निराशाजनक है कि शिक्षक के साथ छात्रों के इस प्रकार के दुर्व्यवहार पर प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार को किसी प्रकार सहन नहीं किया जा सकता है. डॉ विश्वजीत प्रकाश ने कहा कि छात्रों को अनुशासन में रहना और छात्र जीवन के अनुशासन को ग्रहण करना होगा. शिक्षण संस्थान हमें अनुशासित जीवन जीना सिखाते हैं, इसी शिक्षण संस्थान में ऐसा व्यवहार उद्दंडता का परिचायक है जो क्षम्य नहीं है. सुधा कुमारी ने कहा कि शिक्षकों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा. बैठक में डॉ पंकज कुमार, प्रो सरवर मेहदी,प्रो नागेश्वर दास, डॉ अमित कुमार, डॉ अरुण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >