व्यापारियों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

व्यापारियों के साथ थानाध्यक्ष ने की बैठक

प्रतिनिधि, फुलौत

चौसा बाजार में गुरुवार को व्यापारियों के साथ थानाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने बैठक की. इस दौरान घटनाओं को रोकथाम के लिए पूर्व से तैयारी करने के लिए बाजार परिसर में सीसीटीवी कैमरा की संख्या बढ़ाने की दिशा में पहल की गयी.थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी प्रकार का आपराधिक गतिविधि अगर बाजार में होता है,तो सीसीटीवी कैमरे में उसकी फुटेज कैद हो जायेगा, जिससे पुलिस को कार्रवाई करने में आसान हो जायेगी. थानाध्यक्ष ने व्यापारियों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में सीसीटीवी कैमरा लगा ले. मौके पर पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष पुरुषोत्तम राम अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, आशीष कुमार डॉन, अमित कुमार जॉन, हरि अग्रवाल, सुनील अग्रवाल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >