चौथे दिन भी नहीं चला लापता बालक का पता

चौथे दिन भी नहीं चला लापता बालक का पता

चौसा. फुलौत थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के अमनी गांव के समीप बलौरा घाट में शुक्रवार को चार वर्षीय बालक डूब गया था, जिसका पता अब तक नहीं चला है. ग्रामीणों ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. पानी में डूबने वाले बच्चा मोरसंडा पंचायत के अमनी वार्ड संख्या 12 निवासी प्रकाश मुनि का चार वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार है. पिता ने बताया कि शुक्रवार को घर से उनके दोनों बच्चे शौच के लिए बोलेरो घाट की तरफ गया था. कुछ देर बाद उनका बड़ा लड़का घर आ गया व छोटे पुत्र की डूबने बात कहा.सूचना पर बलौरा घाट में त्वरित ग्रामीणों ने एकजुट होकर खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. इसकी सूचना मोरसंडा के मुखिया शेखर पासवान व सीओ उदयकांत मिश्रा को दी. सीओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम सूचना दी गयी. देर शाम तक एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला. इधर, परिजनों का रो-रो कर हाल बुरा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >