बरहरी में प्रभारी मंत्री ने खेल मैदान का किया उद्घाटन

बरहरी में प्रभारी मंत्री ने खेल मैदान का किया उद्घाटन

सिंहेश्वर. उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कमरगामा, सिंहेश्वर में जिले प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने खेल मैदान का उद्घाटन किया. इस खेल मैदान में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और रनिंग ट्रैक की सुविधा है. प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का महत्वाकांक्षी योजना बनायी है. उन्होंने कहा कि अब “खेलेगा बिहार, खिलेगा बिहार ” के तहत घर- घर से खिलाड़ियों की एक फौज तैयार होगी. यह भी बताया कि नौ लाख 99 हजार 158 रुपये की लागत से खेल मैदान बना है. कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने बकरी शेड के पांच लाभार्थियों को चाभी दी. इसमें बसंती देवी कमरगामा, छेदनी देवी बैहरी, प्रियंका देवी दुलार पीपराही, चंद्रकला देवी और दुखनी खातून मानपुर को चाभी दिया गया. मौके पर सांसद दिलेश्वर कामत, विधायक निरंजन मेहता, जदयू जिलाध्यक्ष सह पुर्व मंत्री डा. रमेश ऋषिदेव, डीएम तरनजोत सिंह, एसपी संदीप सिंह, डीडीसी अवधेश कुमार आनंद, बीडीओ आशुतोष कुमार, पीओ मनरेगा रजनीश कुमार, मुखिया कमरगामा जय कृष्ण शर्मा, पंसस मनीष कुमार, शंभू मंडल, दानी मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >