ढोल मृदंग की थाप पर होली के प्रथम चरण की शुरुआत धुरखेल से प्रारंभ

प्रखंड के नोहर में पूर्व से चली आ रही परंपरा के मुताबिक धूरा धुरखेल से होली के प्रथम चरण की शुरुआत हुई.

ग्वालपाड़ा.

प्रखंड के नोहर में पूर्व से चली आ रही परंपरा के मुताबिक धूरा धुरखेल से होली के प्रथम चरण की शुरुआत हुई. ग्रामीण बच्चे युवक बूढ़े पंडित शेखर झा के दरवाज़े ढोल मृदंग झाल के साथ तोहे सुमिरो रविवार को गणेश वंदना गा कर, पंडित डॉ महानंद झा के दरवाज़े से सदा आनंद रहे यही द्वारे मोहन खेले होरी हो, बजरंगवली मंदिर, शिव मंदिर, दक्षिणेश्वर काली मंदिर ब्रह्मबाबा मंदिर होते हुए बाबा लक्ष्मी नारायण मंदिर होली गीत गा कर धुरखेल का समापन हुआ. लोगों ने एक दूसरे को धूरा लगाया. मौके पर मनोज मिश्र, नुनु झा अशोक झा, कारी झा, अजय मिश्र आदि ने होली गीत गाया. वहीं झमेली झा, ढोल, ध्रुव जी नाल, अशोक झा के छाल पर गीत पर थिरकते रहे. अमरकांत झा, निरंजन झा, उग्रनारायण झा, बिष्णुदेव झा, प्राण मोहन झा, अशोक ठाकुर, शेखर झा सहित पूरे ग्रामीण युवक, बच्चे, बूढ़े ने होली गाकर नाचते, थिरकते रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >