ईओ तान्या कुमारी को मूल विभाग में किया गया वापस

ईओ तान्या कुमारी को मूल विभाग में किया गया वापस

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी की सेवा के लिए उनके मूल विभाग खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण विभाग को लौटा दी गयी है. तान्या कुमारी मधेपुरा नगर परिषद की ईओ भी है. इन्हें सिंहेश्वर नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था. सेवा को मूल विभाग में वापस करने से अब सिंहेश्वर नगर पंचायत में ईओ का पद खाली हो गया है. हालांकि नगर परिषद मधेपुरा का प्रभार मुरलीगंज के कार्यपालक पदाधिकारी निशांत को दिया गया है. सरकार के अवर सचिव के द्वारा पत्र जारी करते हुए यह आदेश दिया गया है कि उन्हें तत्काल प्रभाव से पैतृक विभाग में योगदान के लिए वापस की जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >