मुखिया ने एक सौ एमटी के गोदाम का किया उद्घाटन

कमरगामा में सरकारी योजना के तहत एक सौ एमटी के गोदाम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया जयकृष्ण शर्मा के द्वारा किया गया.

सिंहेश्वर. कमरगामा में सरकारी योजना के तहत एक सौ एमटी के गोदाम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया जयकृष्ण शर्मा के द्वारा किया गया. यह गोदाम सरकार की कृषि नीति को सफल बनाने के लिए कृषि विकास योजना के तहत हर पंचायत में अनाज रखने के लिए किसान को अपना गोदाम हो. इस योजना के तहत लाभुक प्रमोद कुमार गुप्ता को एक सौ एमटी गोदाम बनाने में 14 लाख 19 हजार एक सौ रुपये लगा. इसमें सरकार की ओर से साढ़े पांच लाख की सब्सिडी दी गयी. वहीं गोदाम के उद्घाटन के लिए डीएओ रितेश रंजन का इंतजार किया गया. मौके पर पैक्स अध्यक्ष बलराम मंडल, वार्ड सदस्य संतोष कुमार, तेज नारायण ऋषिदेव, विकास मित्र योगेंद्र सरदार, कुशेश्वर मंडल, सुनील कुमार, किशोर कुमार, मनोहर कुमार, परशुराम मंडल, चंदन कुमार, विकास कुमार, नंदलाल सरदार, सुभाष मंडल, रमेश मंडल, राजेंद्र यादव, प्रदीप कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >