एक ही वार्ड से दो बच्चों की उठी अर्थी, पसरा मातम

एक ही वार्ड से दो बच्चों की उठी अर्थी, गांव में पसरा मातम

प्रतिनिधि, नयानगर उदाकिशनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत खाड़ा पंचायत के वार्ड छह निवासी श्यामल सिंह के पुत्र रवि कुमार व बबलू ठाकुर के पुत्र पुष्कर कुमार की मौत मंगलवार को पोखर में डूबने से हो गयी. पुलिस ने मंगलवार की रात को दोनों का शव पोस्टमार्टम कराके परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया. वहीं एक ही वार्ड दो बच्चों की अर्थी निकलने से गांव में मातम पसरा हुआ है. मालूम हो कि रवि कुमार के माता-पिता करीब 10 साल से लुधियाना में रहते हैं. चार से पांच दिन पहले रवि कुमार परिजन के साथ खाड़ा आया था. वहीं पुष्कर कुमार के माता-पिता गरीब हैं. पिता बाहर में रहकर सभी का भरण-पोषण करते हैं. गोताखोर ने बताया कि दोनों का शव पोखर में एक ही जगह था. ग्रामीणों ने कहा कि पुष्कर को बचाने के क्रम में रवि कुमार भी डूब गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >