सदर अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने का है लक्ष्य- सीएस

सदर अस्पताल को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने का है लक्ष्य- सीएस

अस्पताल में खुलेंगे कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, साइकोलॉजी डिपार्टमेंट, न्यूरोलॉजी और अन्य विभाग मधेपुरा. सदर अस्पताल के ओपीडी का शनिवार को सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के ढांचे में बदलने का अस्पताल प्रबंधक को निर्देश दिया. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी. सिविल सर्जन ने बताया कि इस अपग्रेडेशन के बाद सदर अस्पताल पर मरीजों को इलाज कराने में सुविधा बेहतर संसाधन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और आधुनिक सुविधाओं से मधेपुरा जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आयेगा. मरीजों और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. सदर अस्पताल के ओपीडी में खुलेंगे. नए सुपर स्पेशियलिटी विभाग सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनने के बाद सदर अस्पताल मधेपुरा में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, साइकोलॉजी डिपार्टमेंट, न्यूरोलॉजी और अन्य महत्वपूर्ण विभाग खोले जाएंगे. हृदय रोगियों के लिए इको कार्डियोग्राफी, किडनी और मस्तिष्क से संबंधित उन्नत जांच व उपचार की सुविधाएं अस्पताल परिसर में उपलब्ध होंगी. इससे गंभीर मरीजों को बाहर भेजने की आवश्यकता कम होगी और समय पर बेहतर इलाज मिल सकेगा. उपलब्ध होंगे अत्याधुनिक संसाधन सदर अस्पताल के डीएस डाॅ सचिन ने बताया कि फिलहाल मॉडल सदर अस्पताल के तहत कई आधुनिक सुविधाएं दी जा रही है, लेकिन सुपर स्पेशियलिटी में अपग्रेडेशन के बाद इलाज का दायरा अधिक व्यापक हो जायेगा. सदर अस्पताल में चिकित्सक की संख्या बढ़ेगी. अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी. सात निश्चय-2 के तहत होगा क्रियान्वयन सदर अस्पताल के साथ अन्य स्वास्थ्य केंद्रों को स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में उत्क्रमित किया जायेगा. हर विभाग के विशेषज्ञ की तैनाती की जायेगी, जिससे सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार होगा. स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार आवश्यकता के अनुरूप इस संरचना में सुधार भी किया जा सकता है. यह पूरी योजना मुख्यमंत्री के सात निश्चय-2 कार्यक्रम के अंतर्गत राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा लागू की जा रही है. मौके पर मौजूद सदर स्वास्थ्य विभाग के प्रबंधक प्रिंस कुमार, डॉ संतोष प्रकाश, डॉ खुशबू प्रकाश, सदर अस्पताल प्रबंधक कुमार नवनीत चंद्र, शशि कुमार, दीपक कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >