कृष्ण टोला में किशोर का शव मिला, हत्या की आशंका

कृष्ण टोला में किशोर का शव मिला, हत्या की आशंका

चौसा.

प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र चौसा पूर्वी पंचायत के कृष्ण टोला में शुक्रवार को एक किशोर का शव मिला है. शव की पहचान चौसा पूर्वी वार्ड नंबर तीन निवासी 14 वर्षीय सरद कुमार के रूप में हुई. सरद मंसूरी यादव का पुत्र था. परिजनों के अनुसार कहा कि गले में रस्सी के निशान मिले. परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है.

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अविनाश कुमार भी मौके पर पहुंचे व मामले की जांच की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. अधिकारियों ने कहा कि मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >