राज्यस्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए बालिका हॉकी टीम की रवाना

हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए टीम रवाना

घैलाढ़.

खेल विभाग के तत्वावधान में राजगीर में आयोजित होने वाले मेजर ध्यानचंद राज्यस्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए नीलमणि रेजिडेंशियल स्कूल, घैलाढ़ की अंडर-17 बालिका टीम को शुक्रवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता चार से छह अक्तूबर तक राजगीर खेल परिसर में आयोजित होगी, जिसमें 17 टीमें राज्यभर से भाग ले रही है. टीम को रवाना करते हुए जिला खेल पदाधिकारी अमरपाली कुमारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि मधेपुरा की बेटियां लगातार खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं और उम्मीद है कि यह टीम जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन करेगी. टीम की कप्तान रानी कुमारी, स्मृति कुमारी, अंशु कुमारी, किरण कुमारी, सोनी कुमारी, अस्मृति कुमारी, मौशम कुमारी, नेहा कुमारी, अनामिका कुमारी, नीलू कुमारी, प्रीति कुमारी, ब्यूटी कुमारी, सनम कुमारी, सनाली कुमारी, सरस्वती कुमारी, पावनी कुमारी और अंशु प्रिया शामिल हैं. टीम का प्रशिक्षण कृष्मणि दीक्षित है. मौके पर मधेपुरा हॉकी संघ के सचिव रामपुकार कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाती है. वहीं हॉकी संघ के अध्यक्ष ई नवीन चंद्र नवीन ने कहा कि मधेपुरा की बेटियां खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही है, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >