मधेपुरा : हरिहर साहा महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण के बाद शिक्षक और छात्र टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया. महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. जवाहर पासवान ने मैच का उद्घाटन किया. मुकाबले में शिक्षक टीम ने छात्र टीम को 60 रन से हराकर जीत दर्ज की.
शिक्षक टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. टीम की ओर से डॉ. अरुण ने 30, मुकेश ने 23, जबकि उदय और अमित ने 35-35 रन की पारी खेली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी छात्र टीम 112 रन पर ही सिमट गयी. छात्र टीम की ओर से बॉबी ने सर्वाधिक 35 रन बनाए. शिक्षक टीम की ओर से अमन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिये. उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया.
विजेता टीम को किया गया सम्मानित
मैच के समापन पर विजेता शिक्षक टीम को ट्रॉफी, स्मृति चिह्न और पदक देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान महाविद्यालय के शिक्षक और छात्र मौजूद रहे. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित मैत्री मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ हिस्सा लिया.
