अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सहसचिव बने डॉ सुधांशु

अखिल भारतीय दर्शन परिषद के सहसचिव बने डॉ सुधांशु

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय मधेपुरा में स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ सुधांशु शेखर को अखिल भारतीय दर्शन परिषद का सहसचिव बनाया गया है. इस पद पर पहुंचने वाले डॉ सुधांशु शेखर भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पहले शिक्षक हैं. डॉ सुधांशु ने बताया कि वह छात्र जीवन से ही दर्शनशास्त्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े हुये थे. वह वर्ष 2007 से परिषद के आजीवन सदस्य हैं और वर्ष 2008 से आज तक लगातार परिषद के सभी अधिवेशनों में शामिल हुये हैं. इस बीच वह कई वर्षों तक परिषद की शोध-पत्रिका दार्शनिक त्रैमासिक के संपादक मंडल के सदस्य भी रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >